Phone:
+91 9009422374
Physical address:
103, Samanvay Nagar, Near Sakshi Hospital, Awadhpuri, Bhopal (M.P.)
बड़े ही हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 संधानसागर जी महाराज एवं समस्त मुनि संघ के पावन चरण अवधपुरी, भोपाल की पुण्य भूमि पर पड़े हैं। उनका यह शुभागमन समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुजनों के लिए एक अनंत पुण्य की प्राप्ति का अवसर है।
अब वह स्वर्णिम क्षण आया है… जब अवधपुरी की भूमि पर श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जो कि 1 जून से 6 जून 2025 तक परम पूज्य गुरुवरों के निर्देशन एवं सान्निध्य में बड़े ही भक्तिभाव एवं उल्लासपूर्वक संपन्न होगा।
स्थान: आचार्य विद्यासागर प्रबंधन संस्थान, अवधपुरी, भोपाल (म.प्र.), भारत
तिथि: 1 जून – 6 जून 2025
विशेष निर्देशन में: मुनिश्री 108 प्रमाणसागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 संधानसागर जी महाराज ससंघ
इस दिव्य आयोजन में हम सभी को भगवान की पांच कल्याणक घटनाओं – गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष का जीवंत दर्शन और अनुभव प्राप्त होगा। यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और श्रद्धा का उत्सव भी है।
आप सभी श्रद्धालुजन इस पुण्य अवसर में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लें और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।
25 मई, प्रातः 8 बजे | पात्र चयन |
26 मई, प्रातः 6 बजे | श्री शांतिनाथ विधान |
27 मई, प्रातः 7 बजे | गुरुनामगुरु आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज का समाधि दिवस |
31 मई, प्रातः 6 बजे | श्रुतपंचमी महापर्व |
1-6 जून | पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव |
इस महोत्सव में कुल 108 इंद्र-इंद्राणी का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक जोड़ी के लिए ₹3100 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है, जिसमें वस्त्र, भोजन एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समिति द्वारा की जाएगी । यह एक अत्यंत पुण्यदायी अवसर है, जिसमें भाग लेकर श्रद्धालुजन सेवा, समर्पण और इंद्र पद की भावना का अनुपम लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
महापात्रों का चयन 25 मई 2025 प्रातः 8.30 बजे किया जाएगा।
अगर आपके घर में 10 वर्ष या अधिक उम्र का बालक है तो आप उसे लोकतांत्रिक देव के रूप में सम्मिलित कर सकते हैं। इसके लिए ₹2100 की राशि निर्धारित की गई है।
जो भी परिवार अपनी 8 वर्ष के आस पास की बालिकाओं को 56 कुमारियों के रूप में सम्मिलित करना चाहते हैं, उनके लिए ₹1100 की राशि निर्धारित की गई है।
8 वर्ष तक के बालक तीर्थंकर बालक के साथ बालक्रीड़ा में भाग ले सकते हैं। इसके लिए मात्र ₹551 की राशि निर्धारित की गई है।
8 कुंवारी कन्याओं की विशेष भूमिका हेतु अविवाहित युवतियों की आवश्यकता है। जो परिवार अपनी पुत्री को अष्टकुमारी रूप में सम्मिलित करना चाहते हैं, उनके लिए ₹5100 की राशि निर्धारित की गई है। इच्छुक परिवार संपर्क करें।
श्री विनोद कुमार जैन: 9202743094, 9993487474, 7000799141
सादर आमंत्रण। जय जिनेन्द्र